देश की खबरें | साइबर अपराधियों ने गोवा के मंत्री और एक अन्य विधायक के फर्जी ‘व्हॉट्सऐप अकाउंट’ बनाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नीलेश कैबरल को जालसाजों ने निशाना बनाया। जालसाजों ने कथित रूप से व्हॉट्सऐप पर उनके फर्जी ‘अकाउंट’ बनाए और लोगों से रुपये मांगे।

पणजी, 24 अक्टूबर गोवा के परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नीलेश कैबरल को जालसाजों ने निशाना बनाया। जालसाजों ने कथित रूप से व्हॉट्सऐप पर उनके फर्जी ‘अकाउंट’ बनाए और लोगों से रुपये मांगे।

भाजपा नेता गोडिन्हो ने कहा कि उनके फर्जी ‘व्हॉट्सऐप अकाउंट’ के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

बुधवार देर शाम सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ के पेज पर गोडिन्हो ने पोस्ट किया कि उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल करके व्हॉट्सऐप पर एक झूठा संदेश प्रसारित किया गया है, जिसमें ‘अमेजन पे’, ‘ई-गिफ्ट कार्ड’ के जरिए पैसे मांगे गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह जालसाजी वाला संदेश है और मैं इस तरह की दुर्भावनापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं।’’

मंत्री ने कहा कि वास्को पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध अनुरोध (पैसों के लेनदेन संबंधी) को स्वीकार न करने का आग्रह करता हूं।’’

इसी तरह की एक साइबर धोखाधड़ी में, कुडचडे विधायक कैबरल की तस्वीर के साथ व्हॉट्सऐप पर एक फर्जी ‘अकाउंट’ बनाया गया था और लोगों से पैसे मांगे गए थे। राज्य में लोक निर्माण विभाग के पूर्व मंत्री कैबरल ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनके समर्थकों ने उन्हें इस बारे में सूचित किया और वह जल्द पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

Bhuvneshwar Kumar T20 Stats at M Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अनुभवी तेज गेंदबाज के आंकड़े