जरुरी जानकारी | जीवन बीमा उत्पादों की प्रीमियम राशि बढ़ने से ग्राहक चिंतित: सर्वे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जीवन बीमा के लिये प्रीमियम राशि बढ़ना ग्राहकों के लिये बड़ी चिंता की बात है और इसे किफायती बनाये रखना एक प्रमुख मुद्दा बन गया है। मंगलवार को जारी एक सर्वे में यह कहा गया है।

नयी दिल्ली, नौ मई जीवन बीमा के लिये प्रीमियम राशि बढ़ना ग्राहकों के लिये बड़ी चिंता की बात है और इसे किफायती बनाये रखना एक प्रमुख मुद्दा बन गया है। मंगलवार को जारी एक सर्वे में यह कहा गया है।

बाजार के बारे में शोध करने वाली कंपनी हंसा रिसर्च की रिपोर्ट में जीवन बीमा उत्पाद खरीदने के निर्णय में तीन बड़ी बाधाएं बतायी गयी हैं। इसमें आर्थिक बाधाएं/उत्पादों का किफायती होना, बीमा उत्पाद खरीदने को लेकर समस्या की आशंका आदि शामिल हैं।

सर्वे देशभर के करीब 3,300 जीवन बीमा पॉलिसीधारकों के विचारों के आधार पर तैयार किया गया है। इन लोगों से पॉलिसीधारक के रूप में उनके अनुभव के बारे में पूछा गया था।

रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि कंपनी का ग्राहकों से संपर्क नहीं होने से लोग बीमा पॉलिसी से दूर होते हैं। सर्वे में 22 प्रतिशत ग्राहकों ने पॉलिसी छोड़ने के संभावित कारण के रूप में ‘कंपनी का संपर्क में नहीं होने’ का हवाला दिया।

इसमें कहा गया है कि 10 ग्राहकों में से आठ ने माना कि बैंक के आरएम (रिलेशनशिप मैनेजर)/एजेंट को बीमा उत्पाद खरीदने के बाद छह महीने में कम-से-कम एक बार उन्हें कॉल करना चाहिए या मुलाकात करनी चाहिए।

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों में डिजिटलीकरण का भी असर देखने को मिल रहा है। चाहे वह कंपनी की वेबसाइट पर खरीदारी से पहले की जानकारी के लिये हो या फिर अन्य चीजों के लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट