सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी मामले में दो आरोपियों की हिरासत बढ़ाई गई

मुंबई के बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत एक अदालत ने बृहस्पतिवार को 29 अप्रैल तक बढ़ा दी.

(Photo Credits ANI)

मुंबई, 25 अप्रैल : मुंबई के बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत एक अदालत ने बृहस्पतिवार को 29 अप्रैल तक बढ़ा दी. बिहार के रहने वाले आरोपी विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को उनकी पिछली हिरासत बृहस्पतिवार को समाप्त होने के बाद यहां मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया. पुलिस ने इस आधार पर आरोपियों की हिरासत चार दिन बढ़ाने का अनुरोध किया कि उन्हें गोलीबारी के पीछे के मकसद का पता लगाना है.

आरोपियों की तरफ से पेश वकील अमित मिश्रा ने दलील दी कि उनके मुवक्किल को आगे हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है और दोनों जांच में सहयोग कर रहे हैं. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद, अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एल एस पधेन ने गुप्ता और पाल की हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी. गुप्ता और पाल 14 अप्रैल की सुबह बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के आवास के बाहर गोलीबारी के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे. यह भी पढ़े : मुझे व कांग्रेस को घेरने के लिए आयकर विभाग लोगों को धमका रहा है: शिवकुमार

आरोपियों को 16 अप्रैल को गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से पकड़ा गया था. बाद में, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गोलीबारी में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने के लिए एक तलाशी अभियान के दौरान गुजरात में तापी नदी से दो पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद कीं. मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को भी मामले में ‘‘वांछित आरोपी’’ घोषित किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\