खेल की खबरें | बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने के धोनी के कदम से कुरेन हैरान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के आलराउंडर सैम कुरेन ने कहा है कि वह यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में उन्हें अपने से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजने के चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान ‘जीनियस’ महेंद्र सिंह धोनी के फैसले से ‘हैरान’ थे।

अबुधाबी, 20 सितंबर इंग्लैंड के आलराउंडर सैम कुरेन ने कहा है कि वह यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में उन्हें अपने से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजने के चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के कप्तान ‘जीनियस’ महेंद्र सिंह धोनी के फैसले से ‘हैरान’ थे।

टूर्नामेंट के पहले मैच में 22 साल के इस आलराउंडर ने सीएसके की पांच विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रभावी गेंदबाजी करने के बाद कुरेन ने सिर्फ छह गेंद में 18 रन की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की।

यह भी पढ़े | DC Vs KXIP IPL Match 2020: आज दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होगी भिड़ंत.

चौथे विकेट के रूप में रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद धोनी ने सभी को हैरान करते हुए कुरेन को अपने से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा जबकि टीम को 17 गेंद में 29 रन की जरूरत थी।

कुरेन ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं हैरान था कि मुझे बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। वह (धोनी) जीनियस है और बेशक उसने कुछ सोचकर ही ऐसा किया होगा।’’

यह भी पढ़े | MI vs CSK 1st IPL Match 2020: शानदार प्रदर्शन के लिए Ambati Rayudu को मिला ‘मैन ऑफ द मैच’.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उस ओवर (18वें ओवर) को निशाना बनाया और मैं छक्का जड़ने या आउट होने की मानसिकता के साथ गया था। कभी कभी यह काम कर जाता है और कभी नहीं।’’

स्वदेश में सीमित ओवरों की श्रृंखला में हिस्सा लेने के बाद इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ इसी हफ्ते यूएई पहुंचे कुरेन ने हालात में बदलाव पर भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘काफी अलग हैं (हालात)। मैं इंग्लैंड की टीम के साथ जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहने का आदी था। लेकिन आईपीएल में बड़ी संख्या में दर्शकों को देखने के आदी हैं तो यह कुछ अलग था। मैं काफी लोगों से नहीं मिला और एक दिन पहले आने के बाद आज सीधे टीम बस में था। यह अच्छी चीज थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर