खेल की खबरें | कमिन्स ने इंग्लैंड का शीर्ष क्रम झकझोरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद लंच तक तीन विकेट पर 61 रन बनाये।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद लंच तक तीन विकेट पर 61 रन बनाये।

बारिश के कारण खेल आधा घंटा देर से शुरू हुआ। कमिन्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और फिर दूसरे ओवर में हसीब हमीद (शून्य) को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच करा दिया।

इसके बाद कमिन्स ने आठवें ओवर में दूसरे सलामी बल्लेबाज जॉक क्राली (12) को गली में कैच कराकर स्कोर दो विकेट पर 13 रन कर दिया।

डाविड मलान (14) ने कप्तान जो रूट के साथ तीसरे विकेट के लिये 48 रन जोड़े। कमिन्स ने लंच से पहले के आखिरी ओवर में मलान को पहली स्लिप में डेविड वार्नर के हाथों कैच कराया। उस समय रूट 33 रन बनाकर खेल रहे थे।

कमिन्स ने अभी तक 9.3 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिये हैं।

रूट के वर्ष 2021 में कुल रन की संख्या 1663 हो गयी और वह एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बन गये हैं। रूट ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (2008 में 1656 रन) के रिकार्ड को पीछे छोड़ा।

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ (2006 में 1710) के नाम पर है।

आस्ट्रेलिया पांच मैचों की श्रृंखला में अभी 2-0 से आगे चल रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी