खेल की खबरें | कमिंस विश्व कप ट्रॉफी के साथ साबरमती नदी पर क्रूज नौका में पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप जीतने के एक दिन बाद सोमवार को यहां साबरमती नदी पर रेस्तरां वाले क्रूज नौका पर ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

अहमदाबाद, 20 नवंबर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप जीतने के एक दिन बाद सोमवार को यहां साबरमती नदी पर रेस्तरां वाले क्रूज नौका पर ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

ऑस्ट्रेलिया ने मोटेरा स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मेजबान भारत को छह विकेट से हराकर रिकॉर्ड छठी बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

कमिंस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अधिकारियों के साथ सुबह प्रतिष्ठित साबरमती ‘रिवरफ्रंट’ पर ‘अक्षर रिवर क्रूज’ नामक एक तैरते रेस्तरां में पहुंचे। उनका यहां विश्व कप ट्रॉफी के साथ फोटोशूट हुआ।

इस क्रूज रेस्तरां को संचालित करने वाले ‘अक्षर ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक सुहाग मोदी ने कहा, ‘‘यह हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है कि आईसीसी ने अपने आधिकारिक फोटोशूट के लिए साबरमती रिवरफ्रंट के इस प्रतिष्ठित स्थान को चुना। कमिंस ने क्रूज के ऊपरी डेक पर ट्रॉफी के साथ कई पोज दिए। इस मौके पर उन्हें कई तरह के व्यंजन पेश किये गये।’’

आईसीसी के आधिकारिक फोटोग्राफर द्वारा खिंची गई कुछ तस्वीरों में 30 वर्षीय तेज गेंदबाज को डेक पर विश्व कप ट्रॉफी के साथ खड़ा देखा जा सकता है। उनके पीछे अटल ब्रिज (पुल) का शानदार नजारा दिख रहा था।

मोदी ने कहा कि कमिंस ने क्रूज पर एक साक्षात्कार भी दिया।

उनके अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, ‘वाह, क्या शानदार जगह है।’

उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया के कप्तान इस दृश्य से बहुत प्रभावित हुए। हमने उन्हें रिवरफ्रंट और अटल ब्रिज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हमें बताया कि यह जगह सिडनी हार्बर (ऑस्ट्रेलिया में) से मिलती जुलती है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2022 में साबरमती नदी पर पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों के लिए 300 मीटर लंबे अटल पुल का उद्घाटन किया था। इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा