देश की खबरें | कमिंस ने अपना दान यूनिसेफ आस्ट्रेलिया की भारत कोविड-19 संकट अपील को आवंटित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नाइट राइडर्स के आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने सोमवार को कहा कि उन्होंने 50 हजार डॉलर का दान यूनिसेफ आस्ट्रेलिया की भारत कोविड-19 संकट अपील को आवंटित किया है।

नयी दिल्ली, तीन मई कोलकाता नाइट राइडर्स के आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने सोमवार को कहा कि उन्होंने 50 हजार डॉलर का दान यूनिसेफ आस्ट्रेलिया की भारत कोविड-19 संकट अपील को आवंटित किया है।

कमिंस ने एक हफ्ते पहले यह राशि पीएम केयर्स कोष में देने का वादा किया था।

भारत बेहद गंभीर स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है और 27 साल के तेज गेंदबाज ने कोविड के बढ़ते मामलों से जूझ रहे अस्पतालों में आक्सीजन आपूर्ति के लिए सोमवार को दान देने की घोषणा की थी।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की यूनिसेफ आस्ट्रेलिया को वित्तीय सहायता के बाद लगता है कि कमिंस ने अपना मन बदल लिया है।

कमिंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘शानदार काम किया क्रिकेट आस्ट्रेलिया, मैंने अपना दान यूनिसेफ आस्ट्रेलिया की भारत कोविड-19 संकट अपील को आवंटित किया है। अगर आप कर सकते हैं तो कृपया करके अन्य लोगों की तरह एचटीटीपीएस://इंडिया.यूनिसेफ.ओआरजी.एयू/टी/आस्ट्रेलियन-क्रिकेट पर सहयोग दें।’’

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कोविड-19 की दूसरी लहर के खिलाफ भारत की लड़ाई में सोमवार को 50 हजार आस्ट्रेलियाई डॉलर की सहायता देने का वादा किया था और साथ ही कहा था कि वे अपने खिलाड़ी संघ और यूनिसेफ के सहयोग से और कोष जुटाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड