देश की खबरें | कच्चे तेल की कीमत निचले स्तर पर, लेकिन भाजपा की ‘लूट’ जारी है: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पिछले 10 महीनों के सबसे निचले स्तर पर है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की ‘लूट’ जारी है।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पिछले 10 महीनों के सबसे निचले स्तर पर है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की ‘लूट’ जारी है।

मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट को देखते हुए देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमत 10 रुपये प्रति लीटर घट सकती है, लेकिन केंद्र सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘16 मई, 2014 को कच्चे तेल की कीमत 107.09 डॉलर प्रति बैरल थी। उस समय दिल्ली में पेट्रोल का दाम 71.51 रुपये और डीजल का दाम 57.28 रुपये प्रति लीटर था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक दिसंबर, 2022 को कच्चे तेल की कीमत 87.55 डॉलर प्रति बैरल थी। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है।’’

खरगे ने आरोप लगाया, ‘‘कच्चे तेल की कीमत 10 महीने के सबसे निचले स्तर पर है, लेकिन भाजपा की लूट ऊंची बनी हुई है।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है, जबकि प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले 6 महीनों में कच्चा तेल 25 प्रतिशत से ज़्यादा सस्ता हो गया है। देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 10 रुपये से ज़्यादा घटाए जा सकते हैं, लेकिन सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया। भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है, जबकि प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं।’’

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में वर्तमान में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी