कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच कच्चा तेल वायदा में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलिवरी वाले कच्चे तेल की कीमत 388 रुपये यानी 29.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 936 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 13,907 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

जमात

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल कमजोर वैश्विक रुख के अनुरूप कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे बुधवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत 29.31 प्रतिशत गिरकर 936 रुपये प्रति बैरल रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलिवरी वाले कच्चे तेल की कीमत 388 रुपये यानी 29.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 936 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 13,907 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वहीं, कच्चा तेल जून डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 263 रुपये यानी 14.69 प्रतिशत गिरकर 1,527 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 1,178 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान के चलते मुख्यत: कच्चा तेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चा तेल जून 2020 अनुबंध 6.74 प्रतिशत की गिरावट के बाद 10.79 डालर प्रति बैरल रह गया। इस बीच ब्रेंट क्रूड के जून अनुबंध की कीमत 10.50 प्रतिशत घटकर 17.30 डॉलर प्रति बैरल रह गई।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड