देश की खबरें | सीआरपीएफ अधिकारी ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के निरीक्षक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने इस संबध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

सुकमा, 31 दिसंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के निरीक्षक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने इस संबध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुरकापाल शिविर में कोबरा 206 बटालियन के निरीक्षक वांलगं (37) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वांगलं ने बृहस्पतिवार की रात लगभग 8.50 बजे शिविर के शौचालय में अपने गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी है।

उन्होंने बताया कि जब शिविर के अन्य जवानों ने वांगलं को बहुत देर तक नहीं देखा तब उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की, बाद में जब जवान शौचालय में पहुंचे तब उन्होंने वांगलं का शव एक गमछे के सहारे लटके ​हुए देखा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी त​था वांगलं को चिंतलनार के फील्ड अस्पताल ले जाया गया, जहां सीआरपीएफ के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

उन्होंने बताया कि वांगलं नागालैंड के दीमापुर जिले का निवासी था। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

सं संजीव संजीव रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट