देश की खबरें | सोनीपत में सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के सोनीपत जिले में सोमवार सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की उसके गांव में कथित तौर पर दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 28 जुलाई हरियाणा के सोनीपत जिले में सोमवार सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान की उसके गांव में कथित तौर पर दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस को शक है कि कांवड़ यात्रा के दौरान इस सीआरपीएफ जवान से झगड़ा करने वाले युवक इस हमले में शामिल रहे होंगे।

पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ जवान की पहचान कृष्ण (30) के रूप में हुई है जो छुट्टी पर थे।

पुलिस का कहना है कि सोमवार तड़के जब कृष्ण घर लौट रहे थे तब उनपर दोनों हमलावर गोली चलाने के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गये।

गोहाना के सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लाल सिंह ने फोन पर बताया, ‘‘सीआरपीएफ जवान कृष्ण की हमले में मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ दिन पहले गांव के कुछ युवकों का कृष्ण से झगड़ा हुआ था। उनकी पहचान कर ली गयी है।’’

थाना प्रभारी ने बताया कि सीआरपीएफ जवान के परिवार में उनकी पत्नी और एक बच्चा है।

उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

Cannibalism Horror: एमपी के उज्जैन में शख्स ने 16 साल के लड़के की हथौड़े से ली जान, उसका मांस खाया और खून पिया, आरोपी गिरफ्तार

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\