देश की खबरें | झारखंड के चतरा में सीआरपीएफ के जवान ने खुद को गोली मारी, मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के चतरा जिले में बुधवार को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के 32 वर्षीय जवान ने अपनी सरकारी राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
चतरा, 20 मार्च झारखंड के चतरा जिले में बुधवार को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के 32 वर्षीय जवान ने अपनी सरकारी राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर वशिष्ठ नगर इलाके में सीआरपीएफ की 190 बटालियन की चौकी पर हुई।
घटना की पुष्टि करते हुए सीआरपीएफ की 190 बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार ने बताया कि मृतक जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
मृतक की पहचान निहाल सिंह के तौर पर हुई है जो बल में चालक के पद पर तैनात था।
कुमार ने बताया कि राजस्थान के दौसा का निवासी सिंह तीन फरवरी को छुट्टी से लौटा था।
उन्होंने कहा कि सिंह 2015 में सीआरपीएफ में शामिल हुआ था और 2022 में 190 बटालियन में आया था।
इस बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने कहा कि कथित खुदकुशी का सटीक कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)