देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में सीआरपीएफ का जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

बीजापुर, 19 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोत्तागुड़ा और पेगड़ापल्ली गांव के बीच नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के प्रधान आरक्षक संजीव कुमार घायल हो गये हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पेगड़ापल्ली शिविर से डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन के संयुक्क्त दल को कोत्तागुड़ा गांव की ओर गस्त में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि 210 कोबरा बटालियन के जवान दोपहर बाद लगभग एक बजे कोत्तागुड़ा और पेगड़ापल्ली गांव के बीच जंगल में थे तभी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में प्रधान आरक्षक संजीव कुमार के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की । इसके बाद नक्सली वहां से भाग गए और बाद में सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से विस्फोटक, माओवादी साहित्य और अन्य सामान बरामद किया।

उन्होंने बताया कि नक्सली गोलीबारी के घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत​ स्थिर है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड