देश की खबरें | सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

धमतरी, 20 सितंबर छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ जवान सुरेश सोनवानी (35) का शव बृहस्पतिवार को अर्जुनी थाना क्षेत्र के देमार गांव में उनके घर में फंदे से लटका हुआ मिला।

उन्होंने बताया कि सोनवानी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में तैनात थे और एक महीने की छुट्टी पर छत्तीसगढ़ में अपने गांव आए थे।

अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि घरेलू विवाद के बाद सिपाही की पत्नी सात वर्षीय बेटे को लेकर मायके चली गई थी। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि सोनवानी इस बात से परेशान थे।

उन्होंने बताया, “सोनवानी की पत्नी पिछले तीन साल से अपने मायके में रह रही थी। छुट्टी पर सोनवानी के घर आने के बाद वह वापस लौट आई थी। कुछ दिन पहले दंपति के बीच फिर से किसी मुद्दे पर झगड़ा हुआ था।”

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट