लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए रांची में सीआरपीएफ बल की तैनाती होगी-महानिदेशक

शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों एवं अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग

जमात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ देश के तमाम राज्यों एवं केन्द्र

शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों एवं अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग

में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ शामिल होने के बाद यहां

मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने यह बात कही।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण

के मद्देनजर लॉकडाउन को और सख्ती से लागू किये जाने की आवश्यकता है।

इसमें छूट नहीं दी जा सकती है।’’

उन्होंने कहा कि आज से राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था में

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की तैनाती की जायेगी।

उन्होंने सख्त संदेश में कहा, ‘‘कोई भी इस महामारी की स्थिति में

राजनीति न करे। कोई भी नियमों का उल्लंघन न करे। नियमों का पालन न करने वालों और विभिन्न समुदायों में वैमनस्य पैदा

करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।’’

आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं अन्य

वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कोरोना महामारी की

स्थिति पर यहां मंत्रालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत

की।

रांची में रविवार को सबसे अधिक 13 और गढ़वा में दो नये कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये थे जिन्हें मिलाकर राज्य में रविवार की रात्रि कोरोना

संक्रमितों की कुल संख्या 82 तक पहुंच गयी है।

, इन्दु ,

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट