लॉकडाउन सख्ती से लागू करने को रांची के हिंदपीढ़ी में सीआरपीएफ की तैनाती

रांची के पुलिस उपमहानिरीक्षक ए वी होमकर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के अनुरूप आज सुबह हिंदपीढ़ी इलाके में सीआरपीएफ की दो कंपनियां तैनात कर दी गयीं।

जमात

रांची, 28 अप्रैल झारखंड की राजधानी रांची के कोरोना वायरस हॉटस्पाट (संक्रमण से ज्यादा प्रभावित क्षेत्र) बने हिंदपीढ़ी इलाके में लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने और संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए मंगलवार सुबह केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दो कंपनियां तैनात कर दी गयी।

रांची के पुलिस उपमहानिरीक्षक ए वी होमकर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के अनुरूप आज सुबह हिंदपीढ़ी इलाके में सीआरपीएफ की दो कंपनियां तैनात कर दी गयीं।

केन्द्रीय बल के जवानों ने पूरे इलाके में फ्लैगमार्च कर वहां की पूरी सुरक्षा संभाल ली। इस इलाके से किसी को कहीं भी आने-जाने की छूट नहीं दी जायेगी।

राजधानी रांची के 75 में से 62 मामले सिर्फ हिंदपीढ़ी इलाके से मिलने के बाद राज्य सरकार ने यहां लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए सीआरपीएफ की तैनाती करने का निर्णय सोमवार को किया था।

इस फैसले के बारे में सोमवार को झारखंड के पुलिस महानिदेशक एम वी राव ने जानकारी देते हुए कहा था कि राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराये जाने की आवश्यकता है, अतः राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को सौंपी जायेगी।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था, ‘‘राज्य में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन को और सख्ती से लागू किये जाने की आवश्यकता है। इसमें छूट नहीं दी जा सकती है।’’

उन्होंने सख्त संदेश में कहा, ‘‘कोई भी इस महामारी की स्थिति में राजनीति न करे। कोई भी नियमों का उल्लंघन न करे। नियमों का पालन न करने पर और विभिन्न समुदायों में वैमनस्य पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।’’

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना वायरस महामारी की स्थिति पर यहां मंत्रालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को बातचीत की थी।

रांची में रविवार को 13 और गढ़वा में दो नये कोरोना वायरस संक्रमित मरीज पाये गये थे जबकि सोमवार को यहां से 20 मामले सामने आये थे जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 103 तक पहुंच गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\