देश की खबरें | सीआरपीएफ प्रमुख ने राजौरी में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जी.पी. सिंह ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में अग्रिम इलाकों का दौरा किया और सुरक्षा स्थिति तथा बल की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राजौरी/ जम्मू, सात फरवरी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जी.पी. सिंह ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में अग्रिम इलाकों का दौरा किया और सुरक्षा स्थिति तथा बल की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सिंह ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात की और उन्हें आतंकवाद रोधी अभियानों और कानून-व्यवस्था को लेकर बल की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के महानिदेशक का यह दो दिवसीय दौरा था जिसमें वह सीमावर्ती जिले के कालाकोट, कोपराटॉप और थानामंडी शिविर भी गए।

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के महानिदेशक ने सैनिकों की अभियानगत तैयारियों के अलावा समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।

सिंह ने कोपराटॉप में सीआरपीएफ की 237 बटालियन के तहत स्थापित नए ‘कोपरा काउंटर इंसर्जेंसी’ शिविर में जवानों से बातचीत की। कोपराटॉप वही जगह है जहां पिछले चार वर्षों के दौरान काफी आतंकवादी गतिविधियां देखी गई हैं।

उन्होंने अधिकारियों और जवानों से भी बातचीत की और अभियानों से जुड़े उनके अनुभव जाने।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह ने स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन सुनिश्चित करते हुए कर्तव्य के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि उनके दौरे को आतंकवाद रोधी अभियानों में लगे सैनिकों का मनोबल बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल