देश की खबरें | सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने कहा है कि उसने दो संदिग्धों को गिरफ्तार करके तरनतारन जिले के छाबल में सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

चंडीगढ़, 14 अगस्त पंजाब पुलिस ने कहा है कि उसने दो संदिग्धों को गिरफ्तार करके तरनतारन जिले के छाबल में सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने यहां बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान तरनतारन के गांव ठट्ठा निवासी जतिंदर सिंह और मुहावा निवासी नवतेज सिंह के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से चार पिस्तौल, चार मैगजीन बरामद की गई हैं तथा उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।

डीजीपी यादव ने कहा कि पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) को खुफिया सूचना मिली थी कि आरोपी जतिंदर सिंह और उसका सहयोगी नवतेज सिंह सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी पाकिस्तान के विभिन्न तस्करों के संपर्क में थे और उन्हें हाल ही में तस्करी के हथियारों की एक खेप भी मिली थी जिसे वे तरनतारन के छाबल में बाबा बुद्ध जी चैरिटेबल अस्पताल के पास किसी को देने जा रहे थे।

एसएसओसी अमृतसर की टीम ने सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उस क्षेत्र की घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार की खेप बरामद की।

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों को सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए अवैध हथियारों की खेप मिलती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू