जरुरी जानकारी | ‘फसल’, आईएमडी ने मौसम के पूर्वानुमान मॉडल पर शोध के लिए हाथ मिलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि स्टार्टअप कंपनी फसल ने मौसम के पूर्वानुमान मॉडल पर शोध के लिए सहयोग करने को भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के साथ करार किया है। इस पहल का मकसद देश में खेती को जलवायु के अनुकूल बनाना है।

नयी दिल्ली, 24 मई कृषि स्टार्टअप कंपनी फसल ने मौसम के पूर्वानुमान मॉडल पर शोध के लिए सहयोग करने को भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के साथ करार किया है। इस पहल का मकसद देश में खेती को जलवायु के अनुकूल बनाना है।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि इस गठजोड़ का उद्देश्य किसानों के लिए दिन-प्रतिदिन के अल्पकालिक मौसम पूर्वानुमानों को आसान बनाना है।

बयान में कहा गया कि इन मौसम पूर्वानुमानों को प्रदान करने के लिए आईएमडी के कुल 23 रडार स्टेशनों और फसल के लगभग 600 सटीक कृषि उपकरणों का उपयोग किया जाएगा।

फसल के संस्थापक शैलेंद्र तिवारी ने साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘यह गठजोड़ सटीक खेती को सस्ते दाम पर किसानों तक पहुंचाने और कृषि कार्यों में किसी तरह के ‘अनुमान’ को समाप्त करने में मदद करेगा।’’

इस गठजोड़ के तहत फसल और आईएमडी मौसम के पूर्वानुमान मॉडल के अनुमोदन और इसकी जानकारी किसानों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

रिया रिया अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया