देश की खबरें | जेल में प्रतिद्वंद्वी की दाढ़ी खींचने पर बदमाश की हत्या, तीन गिरफ्तारः पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर कुख्यात बदमाश रंजीत सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जमशेदपुर, 19 अक्टूबर झारखंड के जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर कुख्यात बदमाश रंजीत सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (पूर्वी सिंहभूम जिला) प्रभात कुमार ने बताया कि पंजाब के गुरदासपुर जिले के निवासी सरबजीत सिंह उर्फ चाबू को जमशेदपुर शहर से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि उक्त हत्या जेल में दोनों के बीच दुश्मनी का परिणाम थी।

अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ सिंह गिरोह के सदस्य रंजीत ने एक बार जेल में सरबजीत की दाढ़ी खींची थी।

उन्होंने कहा, ''चूंकि दाढ़ी रखना सिख समुदाय का एक महत्वपूर्ण धार्मिक प्रतीक है, इससे सरबजीत की भावनाओं को ठेस पहुंची और जेल से छूटने के बाद उसने रंजीत की हत्या की साजिश रची।''

पुलिस ने बताया कि रंजीत तीन अक्टूबर को अपनी बेटी के साथ शहर के टेल्को इलाके में एक दुर्गा पूजा पंडाल में जा रहा था, तभी सरबजीत ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उक्त हत्या के सिलसिले में पहले दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। चौथे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अपराध में प्रयुक्त दो बंदूकें और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि रंजीत के खिलाफ पहले से कईं आपराधिक मामले थे, जिनमें हत्या और कुछ शस्त्र अधिनियम के तहत थे।

पुलिस ने कहा कि सरबजीत भी विभिन्न मामलों में विचाराधीन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड