देश की खबरें | नोएडा में देसी तमंचा के साथ बदमाश गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात एक शातिर बदमाश को देसी तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

नोएडा, 12 मार्च उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात एक शातिर बदमाश को देसी तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

फेस-2 थाने के प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने आलोक नामक बदमाश को गिरफ्तार किया और उसके पास से देसी तमंचा बरामद किया गया ।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि यह शातिर बदमाश है।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में पुलिस ने मनीष तथा सनोवर नामक दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 140 पौवा हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है।

इस बीच सेक्टर 58 थाना पुलिस ने बीती रात को अवैध शराब की तस्करी में वांछित चल रहे मेनपाल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे बल्लू नामक बदमाश को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दूसरी ओर, थाना फेस-3 पुलिस ने बताया कि कल रात एक कंपनी के वेयरहाउस से चोरी कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों उसी कंपनी में काम करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट