जरुरी जानकारी | क्रिज़ैक का शेयर पहले दिन के कारोबार में 26 प्रतिशत चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. छात्र भर्ती समाधान प्रदाता क्रिज़ैक लिमिटेड का शेयर बुधवार को 245 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले लगभग 26 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई छात्र भर्ती समाधान प्रदाता क्रिज़ैक लिमिटेड का शेयर बुधवार को 245 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले लगभग 26 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी के शेयर ने 280 रुपये पर शुरुआत की, जो निर्गम मूल्य से 14.28 प्रतिशत की बढ़त है। बाद में, यह 25.69 प्रतिशत बढ़कर 307.95 रुपये पर पहुंच गया। अंततः कंपनी यह 25.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 307.45 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई में, शेयर ने 14.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 281.05 रुपये पर कारोबार शुरू किया। यह निर्गम मूल्य से 25.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 307.63 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 5,379.84 करोड़ रुपये रहा।

पिछले सप्ताह शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन क्रिजैक लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 59.82 गुना अभिदान मिला था। 860 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री के लिए मूल्य दायरा 233-245 रुपये प्रति शेयर था।

आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, यह आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तक पिंकी अग्रवाल और मनीष अग्रवाल द्वारा 860 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था। इसमें कोई नए शेयर नहीं जारी किए गए।

कोलकाता स्थित यह फर्म, एजेंट और वैश्विक संस्थानों के लिए एक बी2बी शिक्षा मंच है, जो ब्रिटेन, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उच्च शिक्षा के वैश्विक संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय छात्र भर्ती समाधान प्रदान करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी