जरुरी जानकारी | क्रिज़ैक के आईपीओ को बोली के पहले दिन 46 प्रतिशत अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. छात्र भर्ती समाधान प्रदाता क्रिज़ैक लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के पहले दिन 46 प्रतिशत अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, दो जुलाई छात्र भर्ती समाधान प्रदाता क्रिज़ैक लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के पहले दिन 46 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आरंभिक शेयर बिक्री में 2,58,36,909 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,17,61,654 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 62 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के कोटा को 59 प्रतिशत अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) हिस्से को नौ प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

क्रिज़ैक ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 258 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

860 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) चार जुलाई को बंद होगा। इसका मूल्य दायरा 233-245 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

दस्तावेजों के अनुसार, यह आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तक पिंकी अग्रवाल और मनीष अग्रवाल द्वारा 860 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसमें कोई नए शेयर नहीं जारी किए जाएंगे।

कंपनी, जिसने पिछले साल नवंबर में 1,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव रखा था। बाद में उसने निर्गम का आकार घटाकर 860 करोड़ रुपये कर दिया।

कोलकाता स्थित यह कंपनी एजेंट और वैश्विक संस्थानों के लिए एक बी2बी शिक्षा मंच है, जो ब्रिटेन, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उच्च शिक्षा के वैश्विक संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय छात्र भर्ती समाधान प्रदान करती है।

कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स