जरुरी जानकारी | क्रिसिल का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 5 प्रतिशत घटकर 84 करोड़ रुपये रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2021 को समाप्त पहली तिमाही में 5.2 प्रतिशत घटकर 83.5 करोड़ रुपये रहा।
यी दिल्ली, 19 अप्रैल रेटिंग एजेंसी क्रिसिल का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2021 को समाप्त पहली तिमाही में 5.2 प्रतिशत घटकर 83.5 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।
एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 88.1 करोड़ रुपये था।
क्रिसिल के अनुसार मार्च 2021 तिमाही में उसे विदेशी विनिमय दर के मोर्चे पर 4.7 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में उसे इस मद में 16.6 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
कंपनी की एकीकृत आय पहली तिमाही में 15.8 प्रतिशत बढ़कर 495.2 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 427.8 करोड़ रुपये थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
PNG Connection Guide 2026: महाराष्ट्र में पाइप वाली गैस के लिए कैसे करें आवेदन? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस, जरूरी दस्तावेज और खर्चा
Fact Check: क्या भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन? 24 मार्च को 'Lockdown in India' सर्च में अचानक उछाल की ये है असली वजह
West Asia Crisis: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई अहम बात; भारत ने 'तनाव कम करने और शांति बहाली' का दिया संदेश
Fact Check: अल्लू अर्जुन और लोकेश कनगराज की फिल्म 'AA 23' में नहीं दिखेंगी अनुष्का शर्मा; एक्टिंग कमबैक की खबरों पर लगा विराम
\