जरुरी जानकारी | क्रिसिल ने कहा, लगातार तीसरी तिमाही में भारतीय कंपनियों का मुनाफा मार्जिन घटने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय कंपनियों का मुनाफा मार्जिन लगातार तीसरी तिमाही (अप्रैल-जून- 2022) में घटने की आशंका है। क्रिसिल रेटिंग्स की एक इकाई ने सोमवार को यह बात कही।

मुंबई, 11 जुलाई भारतीय कंपनियों का मुनाफा मार्जिन लगातार तीसरी तिमाही (अप्रैल-जून- 2022) में घटने की आशंका है। क्रिसिल रेटिंग्स की एक इकाई ने सोमवार को यह बात कही।

क्रिसिल रिसर्च ने वित्तीय सेवाओं और तेल तथा गैस क्षेत्र को छोड़कर 300 कंपनियों का विश्लेषण करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला।

एजेंसी ने कहा कि जून तिमाही के लिए परिचालन मुनाफा मार्जिन में सालाना आधार पर 2-3 प्रतिशत अंक की गिरावट आ सकती है। इस दौरान 47 क्षेत्रों में से लगभग आधे में मार्जिन घटने की आशंका है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनियों के राजस्व में सालाना आधार पर 30 फीसदी की अच्छी वृद्धि दर्ज का अनुमान है। ऐसा कीमतों में बढ़ोतरी और मामूली रूप से मात्रा में हुई वृद्धि के चलते है।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान भू-राजनीतिक तनाव और भारतीय रुपये में रिकॉर्ड गिरावट जैसे विपरीत हालात का सामना करना पड़ा। इसका असर तिमाही नतीजों पर पड़ा।

एजेंसी ने कहा कि निर्माण से जुड़े क्षेत्रों में परिचालन लाभ मार्जिन में सबसे अधिक 9.90 प्रतिशत से अधिक की गिरावट की आशंका है। इसके बाद निवेश से जुड़े खंड में 2.60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आ सकती है।

दूसरी ओर उपभोक्ता विवेकाधीन सेवाओं और उत्पादों के परिचालन लाभ मार्जिन में तीन प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ऐसा मुख्य रूप से विमानन सेवाओं के बेहतर प्रदर्शन के चलते है। इसके अलावा दूरसंचार तथा मीडिया और मनोरंजन खंड का प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा।

क्रिसिल रिसर्च के निदेशक हेतल गांधी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय यानी ईबीआईटीडीए मार्जिन घटकर 19-21 प्रतिशत तक आ सकता है। ऐसा मुख्य रूप से ईंधन और धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\