देश की खबरें | क्रश्चियन माइकल का ‘खूंखार अपराधी’ के साथ रखने का आरोप गलत : तिहाड़ जेल प्रशासन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिहाड़ जेल प्रशासन ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामले के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल जेम्स के उन आरोपों को बृहस्पतिवार को सिरे से खारिज कर दिया कि उसे कारागार में ‘खूंखार अपराधी’ के साथ रखा गया है।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल तिहाड़ जेल प्रशासन ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामले के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल जेम्स के उन आरोपों को बृहस्पतिवार को सिरे से खारिज कर दिया कि उसे कारागार में ‘खूंखार अपराधी’ के साथ रखा गया है।

जेल के अधिकारियों ने कहा कि जेम्स को कभी भी किसी अन्य व्यक्ति के साथ एक ही कोठरी में नहीं रखा गया।

विशेष न्यायाधीश संजीव अग्रवाल ने उस अर्जी पर दलीलें सुनी जिसमें दावा किया गया था कि जेम्स और समय-समय पर जेल नियमों का उल्लंघन करने के लिए कथित तौर पर 41 बार सजा पाए शाहनवाज को साथ रखा गया है। अधिकारियों ने अदालत को बताया कि जेम्स और शाहनवाज को ‘‘ कभी एक ही कोठरी में साथ नहीं रखा गया है।’’

अधिकारियों ने कहा, ‘‘कैदियों को सुरक्षा आकलन और स्थान की उपलब्धता के अनुसार बैरकों या कोठरियों में रखा जाता है। आरोपी जेम्स द्वारा जेल संख्या-1 या जेल संख्या 4 में, जहां वह वर्तमान में बंद है, कोई प्रतिकूल बात नहीं बताई गई है।’’

तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा कि ब्रिटिश नागरिक जेम्स के आरोपों के आधार पर जांच की गई, जिसका उल्लेख अगस्त 2019 में ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा जेल अधिकारियों को भेजे गए एक ई-मेल में किया गया था।

जेम्स को कथित तौर पर बताया गया था कि तिहाड़ में बंद आईएसआईएस के कुछ सदस्यों, विशेष रूप से उसके वार्ड के एक ‘मुस्लिम कैदी’ को उसे मारने का काम सौंपा गया है

जेल अधिकारियों ने बताया, ‘‘उक्त ई-मेल के आधार पर विस्तृत जांच की गई... जिसमें यह निष्कर्ष निकला कि तिहाड़ जेल संख्या-1 में किसी भी कैदी से जेम्स को जान का खतरा नहीं था और उसने कभी इस तरह के खतरे की आशंका भी नहीं जताई थी।’’

अदालत ने इसके बाद अधिकारियों को निर्देश दिया कि जांच रिपोर्ट की प्रति जेम्स के वकील को मुहैया कराई जाए और इसी के साथ मामले में अगली सुनवाई के लिए 22 मई की तारीख तय कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\