जरुरी जानकारी | क्राइजैक का 860 करोड़ रुपये का आईपीओ दो जुलाई को खुलेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. छात्र भर्ती समाधान प्रदाता क्राइजैक का 860 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) दो जुलाई को खुलेगा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 जून छात्र भर्ती समाधान प्रदाता क्राइजैक का 860 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) दो जुलाई को खुलेगा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आईपीओ चार जुलाई को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक एक जुलाई को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

हालांकि, कंपनी ने अभी मूल्य दायरे का विवरण नहीं दिया है।

बुधवार को दाखिल दस्तावेजों के मसौदे (आरएचपी) के अनुसार, यह आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तक पिंकी अग्रवाल और मनीष अग्रवाल द्वारा 860 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा।

ओएफएस में पिंकी अग्रवाल द्वारा 723 करोड़ रुपये और मनीष द्वारा 137 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे। चूंकि यह निर्गम ओएफएस है, इसलिए क्राइजैक को आईपीओ से कोई राशि नहीं मिलेगी।

कंपनी ने पिछले साल नवंबर में 1,000 करोड़ रुपए जुटाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन अब उसने निर्गम का आकार घटाकर 860 करोड़ रुपए कर दिया है। कंपनी ने इसका कोई खास कारण नहीं बताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\