देश की खबरें | बहरोड़ के अस्पताल में अपराधी पर गोलियां चलाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बहरोड़ कस्बे में एक अपराधी पर कुछ लोगों ने उस समय गोलियां चला दीं जब पुलिस उसे स्वास्थ्य जांच के लिए लेकर पहुंची थी।

जयपुर, पांच जनवरी राजस्थान के बहरोड़ कस्बे में एक अपराधी पर कुछ लोगों ने उस समय गोलियां चला दीं जब पुलिस उसे स्वास्थ्य जांच के लिए लेकर पहुंची थी।

पुलिस ने बताया कि हमले में अपराधी को तो गोली नहीं लगी लेकिन वहां बैठी दो महिलाओं के पैर में गोली लगी और दोनों महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बतायी गई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस का एक दल बहरोड़ के अपराधी विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन को स्वास्थ्य जांच के लिए बृहस्पतिवार सुबह सरकारी अस्पताल पहुंचा था, तभी वहां तीन लोगों ने गोलियां चला दीं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अपराधी विक्रम को तो गोली नहीं लगी लेकिन वहां इलाज के लिए आईं दो महिलाओं के पैर में गोली लग गई। महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बतायी गई है।’’

अधिकारी के अनुसार विक्रम के प्रतिद्वंद्वी गिरोह के लोगों ने यह गोलीबारी करवाई। उन्होंने बताया कि एक हमलावर को पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही हथियार के साथ धर दबोचा। अधिकारी ने कहा कि बाकी दोनों हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए नाकेबंदी की गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

उल्लेखनीय है कि विक्रम को हाल ही में जयपुर पुलिस ने पकड़ा था और उसे उसके खिलाफ बहरोड़ में दर्ज मामलों के संबंध में जांच के लिए लाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now