Cricket At Olympics 2028: लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट समेत कई खेल शामिल करने की तैयारी- रिपोर्ट

क्रिकेट को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक कार्यक्रम में फ्लैग फुटबॉल, बेसबॉल और सॉफ्टबॉल के साथ शामिल करने की तैयारी है। यह दावा ‘द गर्जियन’ अखबार की एक रिपोर्ट में किया गया.

लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट ( Photo Credit: X Formerly As Twitter)

Cricket At Olympics 2028: लंदन, नौ अक्टूबर  क्रिकेट को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक कार्यक्रम में फ्लैग फुटबॉल, बेसबॉल और सॉफ्टबॉल के साथ शामिल करने की तैयारी है. यह दावा ‘द गर्जियन’ अखबार की एक रिपोर्ट में किया गया. ‘ द गार्जियन’ ने बताया कि ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की पुष्टि 15 अक्टूबर को मुंबई में शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के 141वें सत्र में की जाएगी. अखबार के मुताबिक लैक्रोस और स्क्वाश को भी 2028 ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए अतिरिक्त खेल के रूप में प्रस्तावित किया जा सकता है. इससे पहले ओलंपिक में क्रिकेट केवल एक बार खेला गया था. साल 1900 में पेरिस में इंग्लैंड और फ्रांस के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला हुआ था. यह भी पढ़ें: 128 साल बाद ओलंपिक 2028 में खेला जाएगा क्रिकेट, बेसबॉल समेत इन खेलों को भी मिली जगह

ओलंपिक में पुरुषों और महिलाओं की स्पर्धा टी20 प्रारूप में होगी.  क्रिकेट को इन खेलों का हिस्सा बनाकर आईओसी दक्षिण एशियाई दर्शकों को लुभाने के साथ प्रसारण करार से बड़ी रकम हासिल कर सकता है. ओलंपिक में क्रिकेट के प्रवेश से इस खेल की पहुंच बढ़ाने में भी काफी मदद मिलेगी. भारत इस खेल का सबसे बड़ा बाजार है और 2028 सत्र में इसके शामिल होने के बाद देश में आईओसी प्रसारण सौदे का मूल्य काफी बढ़ जायेगा.

अखबार ने बताया कि 2024 ओलंपिक के लिए भारत से प्रसारण करार में आईओसी को  15.6  मिलियन पाउंड (लगभग डेढ़ अरब रुपये) मिलने की संभावना है लेकिन 2028 ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने के बाद यह सौदा 150 मिलियन पाउंड (लगभग 15 अरब रुपये) तक पहुंच सकता है.

महिला क्रिकेट ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी शुरुआत की, जबकि पुरुष और महिला क्रिकेट हाल ही में चीन में संप्न्न एशियाई खेलों का हिस्सा था। एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने स्वर्ण पदक जीते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड