खेल की खबरें | क्रिकेट आस्ट्रेलिया में राजनीति पर बरसे लैंगर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच के पद से विवादित तरीके से रवानगी के बाद जस्टिन लैंगर ने देश के क्रिकेट बोर्ड में राजनीति की आलोचना करते हुए अंतरिम प्रमुख रिचर्ड फ्रेउडेनस्टेन को खास तौर पर लताड़ा है ।

पर्थ, 26 मई आस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य कोच के पद से विवादित तरीके से रवानगी के बाद जस्टिन लैंगर ने देश के क्रिकेट बोर्ड में राजनीति की आलोचना करते हुए अंतरिम प्रमुख रिचर्ड फ्रेउडेनस्टेन को खास तौर पर लताड़ा है ।

फरवरी में लैंगर ने अनुबंध में छह महीने के विस्तार को स्वीकार करने से इनकार करते हुए मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था । टी20 विश्व कप में खिताबी जीत और एशेज श्रृंखला जीतने के बाद उन्हें अनुबंध लंबी अवधि के लिये बढाये जाने की उम्मीद है ।

मार्क वॉ, एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग, स्टीव वॉ, मैथ्यू हेडन और दिवंगत शेन वॉर्न समेत कई आस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने लैंगर के साथ किये गए बर्ताव की निंदा की थी ।

लैंगर ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा ,‘‘ सबसे पहले उन्होंने (रिचर्ड ने) मुझसे कहा कि तुम्हें यह जानकार अच्छा लग रहा होगा कि तुम्हारे सभी साथी मीडिया के सामने तुम्हारा साथ दे रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने कहा कि बिल्कुल ये सभी आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी हैं और दुनिया भर में काम करते हैं । अपने कोचिंग कैरियर के 12 साल में मैने पिछले छह महीने सबसे ज्यादा आनंद महसूस किया है । हमने जीता ही नहीं बल्कि मेरे भीतर ऊर्जा थी, फोकस था और मैं खुश था । गंदी राजनीति के बावजूद ।’’

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्रिस सिल्वरवुड की रवानगी के बाद इंग्लैंड का कोच बनने के बारे में उन्होंने किसी से बात नहीं की है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने मेरे इस्तीफे के एक दिन बाद मुझे फोन किया था । मैं उसे लंबे समय से जानता हूं । उसके अलावा इंग्लिश क्रिकेट में किसी से बात नहीं की ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू