क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने स्टाफ हटाया, पर टी20 विश्व कप और भारत श्रृंखला को लेकर आशान्वित

आस्ट्रेलियाई वित्त वर्ष एक जुलाई से शुरू होकर 30 जून को समाप्त होता है जिसका मतलब है कि ये कर्मचारी लगभग दो महीने तक काम पर नहीं रहेंगे। इस बीच किसी तरह की खेल गतिविधियों की संभावना भी नहीं दिख रही है, क्योंकि अभी हालात सुधरने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

मेलबर्न, 16 अप्रैल क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने कोविड-19 महामारी के पैदा हुए वित्तीय संकट को देखते हुए गुरुवार को अपने अधिकतर कर्मचारियों को 30 जून तक काम से हटा दिया लेकिन वह अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप और उसके बाद भारतीय टीम के दौरे के प्रति आशान्वित है।

आस्ट्रेलियाई वित्त वर्ष एक जुलाई से शुरू होकर 30 जून को समाप्त होता है जिसका मतलब है कि ये कर्मचारी लगभग दो महीने तक काम पर नहीं रहेंगे। इस बीच किसी तरह की खेल गतिविधियों की संभावना भी नहीं दिख रही है, क्योंकि अभी हालात सुधरने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

सीए ने बयान में कहा, ‘‘हमने अपने कुछ कर्मचारियों को बाकी वित्त वर्ष के लिये काम से हटाने का फैसला किया है। यह 27 अप्रैल से प्रभावी होगा।’’

मुख्य कार्यकारी केविन राबर्ट्स ने कर्मचारियों को इस फैसले से अवगत कराया।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने इससे पहले अपने खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध की घोषणा करने में देरी की थी। खिलाड़ियों को भी स्थिति को देखते हुए वेतन कटौती की संभावना के बारे में बताया गया है।

कयास लगाये जा रहे हैं कि अभी स्थगित कर दिये गये आईपीएल को टी20 विश्व कप के समय आयोजित किया जा सकता है लेकिन सीए ने कहा कि वह खाली स्टेडियमों में भी इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिये तैयार है।

सीए ने बयान में कहा, ‘‘सीए अपने 2020-2021 सत्र की शुरुआत अक्टूबर- नवंबर में पुरुष टी20 विश्व कप से होने के प्रति आशावान है। अगर सामाजिक दूरी बनाये रखने के दिशानिर्देश जारी रहते हैं तो हम इसे खाली स्टेडियम में करवाने के लिये तैयार हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें