खेल की खबरें | क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अपनी महिला क्रिकेट की प्रमुख साराह स्टाइल्स से नाता तोड़ा

मेलबर्न, 25 जून क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) अपनी महिला क्रिकेट की प्रमुख साराह स्टाइल्स से नाता तोड़ रहा है। सीए ने खर्चे में कटौती के लिए यह कदम उठाया है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कोविड-19 महामारी के कारण वित्तीय संकट को देखते हुए 40 कर्मचारियों को हटाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े | 24 जून का इतिहास: भारतीय क्रिकेट टीम ने बनाया न्यूनतम स्कोर का रिकार्ड, जानें इस तारीख से जुड़ीं अन्य ऐतिहासिक घटनाएं.

स्टाइल्स ने देश में महिला क्रिकेट की प्रगति में अहम भूमिका निभाई थी और एमसीजी में 86 हजार दर्शकों की मौजूदगी में मेग लेनिंग की टीम के टी20 विश्व कप खिताब जीतने के सिर्फ तीन महीने के भीतर क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने उन्हें हटाने का फैसला किया।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने ‘द सिडन मॉर्निंग हेराल्ड’ को बयान में कहा, ‘‘क्रिकेट आस्ट्रेलिया खेल से महिलाओं को जोड़ने में शीर्ष पर रहा है और साराह इस रणनीति में सबसे आगे थी।’’

यह भी पढ़े | इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, क्रिकेटर मोहम्मद हफीज, वहाब रियाज समेत 7 और खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

उन्होंने कहा, ‘‘सारा के जाने का हमें दुख है, महिला क्रिकेट में उन्होंने शानदार काम किया, जिसका मतलब है कि हम भविष्य में भी सफलता हासिल करने की स्थिति में हैं।’’

सीए के अनुसार उसके कार्यबल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 45 प्रतिशत है जबकि उसके 11 कार्यकारियों में से पांच और बोर्ड के नौ सदस्यों में से तीन महिलाए हैं।

सीए ने कुछ समय पहले लंबे समय से चले आ रहे अपने बल्लेबाजी सलाहकार ग्रीम हिक से नाता तोड़ दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)