देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए भारतीय वायुसेना के कॉर्पोरल का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में चार मई को आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय वायु सेना के कॉर्पोरल विक्की पहाड़े को सोमवार को उनके गृहनगर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

छिंदवाड़ा, छह मई जम्मू-कश्मीर में चार मई को आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय वायु सेना के कॉर्पोरल विक्की पहाड़े को सोमवार को उनके गृहनगर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

शनिवार शाम पुंछ जिले के शाहसितार के पास भारतीय वायु सेना के काफिले पर आतंकवादियों के हमले में घायल हुए पांच कर्मियों में पहाड़े शामिल थे। बाद में एक सैन्य अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया था।

उनका पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से छिंदवाड़ा लाया गया जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

पहाड़े के पांच वर्षीय बेटे हार्दिक ने अपनी तीन बुआओं तथा भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और जिला अधिकारियों की उपस्थिति में चिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह छिंदवाड़ा पहुंचे और उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, "देश को अपने रक्षा बलों पर गर्व है। यह क्षति अपूरणीय है। राज्य सरकार शहीद के परिवार का ख्याल रखेगी। उनके सम्मान में 'स्मृति द्वार' और वार्ड के नामकरण संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी जायेगी।’’

उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण राज्य सरकार चुनाव आयोग को मंजूरी के लिए एक प्रस्ताव भेजेगी ताकि शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता दी जा सके।

यादव ने संवाददाताओं से कहा, "शहीद के एक आश्रित को वायु सेना में नौकरी मिल सकती है। लेकिन जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार भी नौकरी दे सकती है।"

पहाड़े के रिश्तेदार सीताराम ताड़ेकर ने बताया कि पहाड़े ने जून में अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए छिंदवाड़ा आने की योजना बनाई थी।

पहाड़े 2011 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे। उनके परिवार में पत्नी रीना और बेटा हार्दिक है।

परिजनों के अनुसार पहाड़े अपनी छोटी बहन की शादी के लिए 15 दिन की छुट्टी ले कर आए थे और 18 अप्रैल को वापस गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\