जरुरी जानकारी | क्रेडेन्ट इन्फोऐज ने कोटक सिक्योरिटीज से 10 करोड़ रुपये की पूंजी जुटायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी क्रेडेन्ट इन्फोऐज प्राइवेट लि. (केआईपीएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसने कारोबार को बढ़ाने को लेकर कोटक सिक्योरिटीज लि. से 10 करोड़ रुपये की पूंजी जुटायी है।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी क्रेडेन्ट इन्फोऐज प्राइवेट लि. (केआईपीएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसने कारोबार को बढ़ाने को लेकर कोटक सिक्योरिटीज लि. से 10 करोड़ रुपये की पूंजी जुटायी है।

कोलकाता की कंपनी अपने दो ब्रांड स्टॉकएज और ई-लर्न मार्केट के जरिये ग्राहकों को शेयर बाजार आंकड़ा विश्लेषण और वित्तीय शिक्षा उपलब्ध कराती है। कंपनी इससे पहले रमेश दमानी, इंडियामार्ट के संस्थापक दिनेश अग्रवाल जैसे अन्य निवेशकों से पूंजी जुटा चुकी है।

कंपनी के बयान के अनुसार यह कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड (केएसएल) के हाल में पेश किए गए स्टार्टअप निवेश और जुड़ाव कार्यक्रम के तहत पहला वित्त पोषण है। कंपनी इस कोष का उपयोग अपने ई-लर्निंग और विश्लेषण कारोबार को सुदृढ़ करने में करेगी और अपने आंकड़े तथा प्रौद्योगिकी को उन्नत बनाएगी।

स्टॉकएज और ई-लर्नर मार्केट्स के सह-संस्थापक और निदेशक विवेक बजाज ने बयान में कहा, ‘‘हम निवेशक के रूप में कोटक को जोड़कर उत्साहित हैं... देश में वित्तीय बाजार का दायरा बढ़ रहा है, हम नये निवेशकों को उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं।’’

क्रेडेन्ट इन्फोऐज फिलहाल 20 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवा दे रही है और उसकी योजना इसे बढ़ाकर एक करोड़ करने की है। पहली बार निवेश करने वालों के बीच वित्तीय बाजार के प्रति जागरूकता की बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखते हुए वित्त पोषण प्राप्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू