भारत की टेस्ट मैचों में सफलता का श्रेय कोहली को जाता है- कप्तान रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली की उनके 100वें टेस्ट मैच से पहले प्रशंसा करते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि इस प्रारूप में टीम को अच्छी स्थिति में लाने का श्रेय उन्हें जाता है. रोहित श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से टेस्ट कप्तानी में पदार्पण करेंगे.

रोहित शर्मा (Photo Credits: Twitter/ICC)

मोहाली, 3 मार्च : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली की उनके 100वें टेस्ट मैच से पहले प्रशंसा करते हुए शुक्रवार को यहां कहा कि इस प्रारूप में टीम को अच्छी स्थिति में लाने का श्रेय उन्हें जाता है. रोहित श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से टेस्ट कप्तानी में पदार्पण करेंगे. रोहित ने मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘एक टेस्ट टीम के रूप में हम अच्छी स्थिति में है.

हम टेस्ट टीम के रूप में अभी जिस स्थिति में हैं उसका पूरा श्रेय विराट को जाता है. उन्होंने जहां छोड़ा है, मैं वहां से इसे आगे ले जाऊंगा.’’ टेस्ट टीम के नियमित सदस्य चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को खराब फॉर्म के कारण इस श्रृंखला के लिये टीम से बाहर कर दिया गया है, लेकिन रोहित ने लंबे प्रारूप में भारत को नंबर एक टीम बनाने में उनके योगदान को स्वीकार किया. यह भी पढ़ें : खेल की खबरें | टेस्ट क्रिकेट में हम जहां है उसका श्रेय विराट को जाता है, टीम को आगे ले जाना चाहता हूं: रोहित

रोहित ने कहा, ‘‘रहाणे और पुजारा जैसे खिलाड़ियों की जगह भरना आसान नहीं है. उन्होंने टीम के लिये जो कुछ किया उसे आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते. विदेशों की सभी जीत, हमारा नंबर एक बनना, इन सभी में उनकी भूमिका अहम रही. केवल अभी के लिये हमने उनके नाम पर विचार नहीं किया. ’’

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड