खेल की खबरें | सीपीएल : जमैका और त्रिनबागो की पहली जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आंद्र्रे रसेल के रिकॉर्ड 14 गेंद में नाबाद 50 रन की मदद से जमैका टाल्लावास ने हीरो कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया किंग्स को 120 रन से हरा दिया ।

सेंट किट्स एंड नेविस , 28 अगस्त आंद्र्रे रसेल के रिकॉर्ड 14 गेंद में नाबाद 50 रन की मदद से जमैका टाल्लावास ने हीरो कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया किंग्स को 120 रन से हरा दिया ।

सीपीएल के इतिहास में रनों के अंतर से यह सबसे बड़ी जीत है ।

जमैका ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाये । जवाब में किंग्स की टीम 135 रन पर आउट हो गई ।

जमैका के लिये केन्नार लुईस ने 22 गेंद में पांच छक्कों की मदद से 48 रन बनाये । चाडविक वाल्टन ने 47 , हैदर अली ने 45 और रोवमैन पावेल ने 38 रन का योगदान दिया ।

रसेल ने अपनी नाबाद पारी में छह छक्के और तीन चौके लगाये ।

जवाब में किंग्स के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और एक समय पर उसका स्कोर छह विकेट पर 56 रन हो गया था । टिम डेविड ने 28 गेंद में 56 रन बनाये ।

एक अन्य मैच में गत चैम्पियन त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने बारबाडोास रॉयल्स को छह विकेट से मात दी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\