देश की खबरें | माकपा के उम्मीदवार विनोद निकोले ने दहानु (सुरक्षित) सीट से जीत हासिल की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार विनोद निकोले ने पालघर जिले की दहानु (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 5,133 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

पालघर, 23 नवंबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार विनोद निकोले ने पालघर जिले की दहानु (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 5,133 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विनोद सुरेश मेधा को हराया।

माकपा ने 1978 के बाद से 10वीं बार यह सीट जीती है। 2009 में परिसीमन के जरिए दहानु (सुरक्षित) सीट बनाए जाने से पहले इस सीट को जौहर (सुरक्षित) के नाम से जाना जाता था।

माकपा नेता अशोक धावले ने कहा कि महायुति की लहर के बीच, सभी बाधाओं के बावजूद दहानु सीट जीतना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि इसका श्रेय दहानु और तलासरी तहसील के लोगों और विभिन्न वामपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं को जाता है।

माकपा, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (उबाठा) के विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) का हिस्सा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\