देश की खबरें | अगरतला टाउन हॉल का नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर रखने के फैसले का माकपा, कांग्रेस ने किया विरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस ने चार दशक पुराने ‘टाउन हॉल’ का नाम बदलकर जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने के त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के फैसले का सोमवार को विरोध किया।

अगरतला, सात जुलाई मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस ने चार दशक पुराने ‘टाउन हॉल’ का नाम बदलकर जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने के त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के फैसले का सोमवार को विरोध किया।

साहा ने रविवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की कि ‘टाउन हॉल’ का नाम बदलकर जनसंघ के संस्थापक के नाम पर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘टाउन हॉल’ में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की एक प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

माकपा विधायक और त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता जितेंद्र चौधरी ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री की ‘टाउन हॉल’ का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने की घोषणा का कड़ा विरोध करता हूं। इस ढांचे का निर्माण चार दशक पहले हुआ था। मैं किसी अन्य सभागार, स्कूल या अस्पताल का नाम उनके नेता के नाम पर रखने का विरोध नहीं करता। मैं सरकार से शहर में एक बड़ा सभागार बनाने और उसका नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने का आग्रह करता हूं।"

जितेंद्र चौधरी ने ये बातें सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर लाइव में कहीं।

उन्होंने कहा कि अगरतला में ‘टाउन हॉल’ का नाम बदलकर जनसंघ के संस्थापक के नाम पर रखना श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रति ‘‘सच्ची श्रद्धांजलि नहीं होगी।’’

त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने भी मुख्यमंत्री की घोषणा पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने कहा, "हम ‘टाउन हॉल’ का नाम बदलकर जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने की सरकार की योजना का विरोध करते हैं। कांग्रेस किसी भी इमारत का नाम प्रसिद्ध व्यक्ति के नाम पर रखने के खिलाफ नहीं है, लेकिन शहर में एक बड़ा सभागार बनाने के बाद ऐसा किया जाना चाहिए।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड