देश की खबरें | माकपा का दावा, ट्रेड यूनियन की आम हड़ताल को पश्चिम बंगाल में मिला जबरदस्त समर्थन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बुधवार को दावा किया कि 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा आहूत और वाम दलों द्वारा समर्थित आम हड़ताल को पश्चिम बंगाल में श्रमिक वर्गों से भारी समर्थन मिला।

कोलकाता, नौ जुलाई विपक्षी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने बुधवार को दावा किया कि 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा आहूत और वाम दलों द्वारा समर्थित आम हड़ताल को पश्चिम बंगाल में श्रमिक वर्गों से भारी समर्थन मिला।

माकपा के प्रदेश सचिव मोहम्मद सलीम ने दावा किया कि बैंकिंग, बीमा, परिवहन क्षेत्र और कारखाना श्रमिकों ने हड़ताल में भारी भागीदारी की।

उन्होंने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "हड़ताल को मज़दूर वर्ग से अभूतपूर्व समर्थन मिला।"

सलीम ने आरोप लगाया कि पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर हड़ताल समर्थकों पर अंधाधुंध लाठीचार्ज किया और जहां भी उन्होंने प्रदर्शन करने की कोशिश की, उन्हें गिरफ्तार भी किया। उन्होंने कहा, "पुलिस और तृणमूल कांग्रेस ने हड़ताल को विफल करने की कोशिश में निंदनीय भूमिका निभाई।"

सलीम ने कहा कि हालांकि हड़ताल का आह्वान 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने "केंद्र की नीतियों के ख़िलाफ़" किया था, लेकिन राज्य सरकार इसे विफल करने के लिए ज़्यादा सक्रिय हो गई। उन्होंने कहा, "लोकतांत्रिक प्रदर्शन को अलोकतांत्रिक तरीके से रोकने की कोशिश की गई।"

सलीम ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार "दिल्ली में अपने आकाओं" को खुश करने के लिए अति सक्रिय हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न स्थानों पर कथित पुलिस अत्याचारों के खिलाफ अगले तीन दिन तक प्रदर्शन किए जाएंगे।

सलीम ने कहा कि राज्य सरकार ने हड़ताल को विफल करने के लिए अधिक बसें चलाईं, लेकिन बड़ी संख्या में निजी बसें और अन्य परिवहन साधन सड़कों से नदारद रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी