देश की खबरें | इस सप्ताह 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोविड टीकाकरण शुरू होगा: आधिकारिक सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए संभवत: इस सप्ताह कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान शुरू करेगा, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को एहतियातन खुराकें देने के लिए सह-रुग्णता के खंड को हटा दिया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 मार्च केंद्र 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए संभवत: इस सप्ताह कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान शुरू करेगा, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को एहतियातन खुराकें देने के लिए सह-रुग्णता के खंड को हटा दिया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग को बायोलॉजिक ईएस कोर्बोवैक्स का टीका लगाया जाएगा।

ऐसी जानकारी है कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) ने इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण शुरू करने की सिफारिश की है।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण मंगलवार से शुरू होने की संभावना है। साथ ही 60 और उससे अधिक आयु के लोगों को एहतियान खुराक देने के लिए सह-रुग्णता के खंड को हटाया जाएगा।’’

देशभर में टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू हुआ था।

भारत ने चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मियों समेत स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले लोगों और 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को इस साल 10 जनवरी से कोविड-19 रोधी टीके की एहतियात खुराकें देना शुरू किया था। देश में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एहतियान खुराकें देने का फैसला किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\