विदेश की खबरें | चीन से ऑस्ट्रेलिया, कनाडा जाने वाले यात्रियों के लिए कोविड जांच अनिवार्य होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा सरकार ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, चीन, हांगकांग और मकाउ से आने वाले दो साल या उससे अधिक उम्र के सभी यात्रियों के लिए पांच जनवरी से प्रस्थान से पहले कोविड जांच की नेगेटिव रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य होगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कनाडा सरकार ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा, चीन, हांगकांग और मकाउ से आने वाले दो साल या उससे अधिक उम्र के सभी यात्रियों के लिए पांच जनवरी से प्रस्थान से पहले कोविड जांच की नेगेटिव रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य होगा।

बयान के मुताबिक, ‘‘ये प्रस्तावित स्वास्थ्य उपाय राष्ट्रीयता और टीकाकरण की स्थिति से परे सभी हवाई यात्रियों पर लागू होंगे। संबंधित उपाय अस्थायी हैं, जो 30 दिन तक प्रभावी रहेंगे। अधिक डेटा और साक्ष्य उपलब्ध होने पर इन उपायों पर पुनर्विचार किया जाएगा।’’

बयान में कनाडा सरकार ने कहा कि उसने चीन में कोविड-19 के नए मामलों में भारी वृद्धि और इन मामलों के संबंध में महामारी विज्ञान एवं जीनोम अनुक्रमण डेटा की सीमित उपलब्धता के मद्देनजर नए जांच उपाय लागू किए हैं।

सरकार के मुताबिक, कनाडा की उड़ान में सवार होने से पहले यात्रियों को विमानन कंपनी को कोविड जांच की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी, जो प्रस्थान से दो दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। यात्री आरटी-पीसीआर या एंटिजन जांच में से किसी की भी रिपोर्ट पेश कर सकते हैं।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि पांच जनवरी से चीन, हांगकांग और मकाउ के सभी यात्रियों के लिए उड़ान से पहले कोविड जांच की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी, जो प्रस्थान से दो दिन ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।

कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से पहले अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन और इटली भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड जांच की रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य कर चुके हैं।

इससे पहले, चीनी अधिकारियों ने कहा था कि आठ जनवरी से विदेशी यात्रियों को चीन आने के बाद पृथकवास में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हांगकांग के मुख्य कार्यकारी एरिक चान के एक फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, हांगकांग आठ जनवरी से चीन से सटी सीमा पर अतिरिक्त जांच चौकियों के संचालन की योजना बना रहा है और वह चीन आने-जाने वाले यात्रियों के लिए पृथकवास में रहने की शर्त को भी हटा सकता है। हालांकि, चीन और हांगकांग के बीच यात्रियों की सीमा निर्धारित करने वाला कोटा जारी रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू