ताजा खबरें | कोविड लीड मंडाविया दो रास

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उन्होंने बताया ‘‘पिछले 24 दिन में दस करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है। देश में सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है और भारत दुनिया में सर्वाधिक टीके लगाने वाला देश बन गया है। भारत में आज सुबह तक 41 करोड़ 35 लाख लोगों को टीका लग चुका है। इतने टीके उन देशों में भी नहीं लगे जहां संसाधन अधिक हैं और आबादी कम है।’’

उन्होंने बताया ‘‘पिछले 24 दिन में दस करोड़ लोगों को टीका लगाया गया है। देश में सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है और भारत दुनिया में सर्वाधिक टीके लगाने वाला देश बन गया है। भारत में आज सुबह तक 41 करोड़ 35 लाख लोगों को टीका लग चुका है। इतने टीके उन देशों में भी नहीं लगे जहां संसाधन अधिक हैं और आबादी कम है।’’

मंडाविया ने बताया कि देश की दो वैक्सीन निर्माता कंपनियां बच्चों के लिए कोविड रोधी टीकों का परीक्षण कर रही हैं और उम्मीद जतायी कि इन परीक्षणों के सफल होने पर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि कोरोना वायरस महामारी की पहली और दूसरी लहर के आंकड़ों को देखते हुए बच्चों को लेकर अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है, फिर भी सरकार इस मामले में पूरी तैयारिया कर रही है।

मंडाविया ने कहा ‘‘ लोग कह रहे हैं कि कोविड-19 की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए व्यवस्था की जानी चाहिए । भारत की दो कंपनियां इस दिशा में काम कर रही है। जायडस कैडिला ने इसे लेकर परीक्षण शुरू कर दिया है। भारत बायोटेक कंपनी ने भी यह परीक्षण शुरू कर दिया है। ’’उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी उन्हें यह अनौपचारिक रूप से सूचना मिली है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह इन कंपनियों के साथ संपर्क में हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इन कंपनियों के टीकों के परीक्षण सफल रहें ताकि देश के सभी बच्चों के टीकाकरण के लिए खुराक उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की पहली लहर में शून्य से दस वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों में इसके संक्रमण की दर 3.28 प्रतिशत थी। उन्होंने कहा कि दूसरी में लहर में यह दर 3.05 प्रतिशत थी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों में महामारी की तीसरी लहर के दौरान बच्चों को लेकर विशेष चिंता है। उन्होंने कहा कि यह चिंता होनी भी चाहिए और सरकार ऐसी किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तैयारी भी कर रही है।

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि यदि पहली और दूसरी लहर के आंकड़ों को देखा जाए तो अगली लहर में बच्चों को लेकर बहुत चिंता करने की जरूरत नहीं है। फिर भी सरकार सारी तैयारी कर रही है।

जारी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\