ताजा खबरें | कोविड चर्चा दो रास (रिपीट)

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY.

उच्च सदन में विपक्ष के नेता खड़गे ने कहा ‘‘नोटबंदी की तरह ही लॉकडाउन की घोषणा भी रात को की गई। 24 मार्च की रात को की गई। इस घोषणा के बाद प्रवासी कामगार किस हद तक परेशान हुए, यह सबने देखा है। लॉकडाउन की घोषणा न केवल आठ से पंद्रह दिन पहले की जानी चाहिए थी बल्कि प्रवासी कामगारों को उनके गंतव्य तक पहंचाने के लिए व्यवस्था भी की जानी चाहिए थी। यह जिम्मेदारी सरकार की थी लेकिन वह विफल रही।’’

उन्होंने कहा ‘‘अपने ही बनाए नियमों को तोड़ने का पूरा श्रेय इसी सरकार को जाता है। आपने कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने और उचित दूरी का पालन करने को कहा, लेकिन खुद इसका पालन नहीं किया। आप क्या कर रहे थे पश्चिम बंगाल और दूसरे चुनावी राज्यों में। जो नियम आपने बनाया उसे तोड़ने का श्रेय भी आपको ही जाता है।’’

उन्होंने कहा ‘‘प्रधानमंत्री ने अपील की और लोगों ने ताथी बजाई, थाली बजाई, दीया जलाया, खुद को घरों में कैद रखा लेकिन आपने उनका भरोसा तोड़ा। लोगों ने आप पर भरोसा जताया लेकिन आपने उनका भरोसा तोड़ा। स्वास्थ्य मंत्री को आपने बलि का बकरा बनाया। प्रधानमंत्री जी अपने ऊपर कोई दोष नहीं लेते। बलि का बकरा बनाते हैं।’’

खड़गे ने कहा ‘‘कोरोना के कुप्रबंधन से ना सिर्फ लोगों की नौकरियां गई बल्कि अर्थव्यवस्था तबाह हुई। महंगाई बढ़ी। हमने लोगों के हाथों में पैसा देने को कहा था। खर्च के लिए लोगों को पैसा मिलेगा तभी वह बाजार से खरीददारी करेंगे। लेकिन हमारी इस सलाह को भी नजरअंदाज किया गया।’’

उन्होंने कहा ‘‘आप दावा कर रहे हैं कि इस साल दिसम्बर तक पूरे देश का टीकाकरण पूरा कर लिया जाएगा लेकिन अभी तक सिर्फ पांच प्रतिशत लोगों को ही टीकों की दोनों खुराक लगी है।’’

खड़गे ने कहा कि कई बार उच्चतम न्यायालय के कहने के बाद सरकार को कदम उठाने पड़ा। ‘‘मैंने, (कांग्रेस अध्यक्ष)सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पत्र लिखकर अपने सुझाव भेजे लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं आया। कोरोना सिर्फ देश की ही समस्या नहीं है। इससे पूरा विश्व प्रभावित है। हम इस मामले में सरकार को सहयोग करने की पूरी कोशिश करेंगे।’’

जारी ब्रजेन्द्र मनीषा मनीषा ब्रजेन्द्र माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\