देश की खबरें | कोविड-19 टीका: 18-59 साल के उम्रवर्ग में बस 12 फीसदी ने एहतियाती खुराक ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में 18-56 साल के उम्रवर्ग के 77 करोड़ पात्र लोगों में से अबतक करीब 12 फीसद ने कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक ली है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त देश में 18-56 साल के उम्रवर्ग के 77 करोड़ पात्र लोगों में से अबतक करीब 12 फीसद ने कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक ली है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इनके अलावा 60 साल या उससे अधिक उम्र के 16.80 करोड़ लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अग्रिम मोर्चा कर्मियों में 35 फीसद को एहतियाती खुराक दी गयी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अबतक 15.66 करोड़ एहतियाती खुराक दी गयी है जिनमें से 10.39 करोड़ खुराक ‘कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव’ शुरू किये जाने के बाद 15 जुलाई से अबतक दी गयी है।

उनके मुताबिक 14 जुलाई तक 18-59 साल उम्रवर्ग के 64,89,99,721 पात्र लोगों में से आठ फीसद को एहतियाती खुराक दी गयी थी। उनके अनुसार 15 जुलाई को शुरू हुए अभियान के तहत राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने 9,28,598 विशेष टीकाकरण शिविर लगाये।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि रेलवे स्टेशनों पर 4,259, बस स्टेशनों पर 9,183, हवाई अड्डों पर 370, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 1,16,675, धार्मिक स्थलों के मार्ग में 3,522 तथा अन्य स्थानों पर 7,94,589 शिविर लगाये गये।

उनका कहना है कि 15 जुलाई से कोविशील्ड की 10,16,78,376, कोवैक्सीन की 1,68,14,771 तथा कोर्बेवैक्स की 85,03,008 खुराक दी गयी।

सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर मुफ्त एहतियाती खुराक लगाने के लिए 15 जुलाई को 75 दिनों का एक विशेष अभियान शुरू किया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश की वयस्क जनसंख्या में 98 फीसद को कोविड-19 की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है जबकि 92 फीसद पूर्ण टीककरण हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा