देश की खबरें | भारत में एक दिन में रिकॉर्ड 21.23 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच : केंद्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत ने एक दिन में 21.23 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच कर नया कीर्तिमान बनाया है।

Corona

नयी दिल्ली, 23 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत ने एक दिन में 21.23 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच कर नया कीर्तिमान बनाया है।

मंत्रालय ने बताया कि यह लगातार पांचवां दिन है जब भारत में 20 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई।

मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 21,23,782 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई।

केंद्र ने बताया कि इसके साथ ही कोविड-19 से बचाव के लिए देश में दिए गए टीके की खुराक की संख्या रविवार को बढ़कर 19.50 करोड़ के पार हो गई।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘आज सुबह सात बजे प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक कुल 28,00,808 टीकाकरण सत्रों में टीके की 19,50,04,184 खुराक दी गई हैं।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘इनमें से 97,52,900 स्वास्थ्यकर्मी ऐसे हैं जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई है, जबकि 67,00,614 स्वास्थ्यकर्मी ऐसे हैं जिन्हें दूसरी खुराक दी जा चुकी है। अग्रिम मोर्चे के 1,49,52,345 कर्मियों को टीके की पहली खुराक मिली है और अग्रिम मोर्चे के 83,26,534 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक मिली है। 18 से 44 साल उम्र के 99,93,908 लाभार्थी (पहली खुराक),45 से 60 साल उम्र के 6,06,90,560 (पहली खुराक) और 97,87,289 (दूसरी खुराक लेने वाले) लाभार्थी, 60 साल से अधिक उम्र के 5,65,55,558 (पहली खुराक लेने वाले) और 1,82,44,476 (दूसरी खुराक लेने वाले) लाभार्थी टीका लेने वालों में शामिल हैं।’’

मंत्रालय ने बताया कि रविवार को दैनिक संक्रमण दर घटकर 11.34 प्रतिशत पर आ गई जबकि देश में उपचाराणीन मरीजों की संख्या 28,05,399 रह गई है।

इसने कहा, ‘‘गत 24 घंटे में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,18,001 की कमी आई है। अब देश में कुल संक्रमितों में से 10.57 प्रतिशत मरीज उपचाराधीन हैं। सात राज्य ऐसे हैं जिनमें देश के 66.88 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड