देश की खबरें | कोविड-19 : तमिलनाडु सरकार ने निगरानी बढ़ाई, 37 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की हुई जांच
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुनिया के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अचानक तेजी से बढ़ने के बीच तमिलनाडु सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है और शनिवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे 37 यात्रियों की कोविड-19 जांच की गई।
चेन्नई, 24 दिसंबर दुनिया के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अचानक तेजी से बढ़ने के बीच तमिलनाडु सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है और शनिवार को यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे 37 यात्रियों की कोविड-19 जांच की गई।
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने कहा कि जिन लोगों की जांच की गई, उनमें से किसी में भी कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नहीं थे।
ये यात्री कुआलालम्पुर, दुबई, कोलंबो और ढाका से आए थे और केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उनमें से दो प्रतिशत की कोविड-19 जांच की गई थी।
स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने यहां हवाई अड्डे पर दो प्रतिशत यात्रियों की कोविड जांच का मुआयना किया। उनके साथ स्वास्थ्य सचिव पी सेंथिल कुमार और सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं निवारक चिकित्सा निदेशक डॉ टी एस सेल्वाविनायगम भी उनके साथ थे।
एम. सुब्रमण्यम ने कहा कि राज्य के हवाई अड्डों पर बुखार की जांच व्यापक स्तर पर शुरू कर दी गई है।
सुब्रमण्यम ने यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा,‘‘तमिलनाडु कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए तैयार है। राज्य भर के सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध 1.25 लाख में से लगभग 72,000 बिस्तरों को कोविड-19 वार्ड के लिए तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा हमारे पास दवाओं का तीन महीने का भंडार और ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)