देश की खबरें | कोविड-19: गुजरात में कोई नई मौत नहीं; 36 नए मामले आए, 61 ठीक हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में शुक्रवार को कोविड-19 से कोई नई मौत नहीं हुई, जबकि 36 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,24,644 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 23 जुलाई गुजरात में शुक्रवार को कोविड-19 से कोई नई मौत नहीं हुई, जबकि 36 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में अब तक हुए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,24,644 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य भर में दिन में कोई मौत नहीं होने के कारण मृतकों की संख्या 10,076 पर अपरिवर्तित रही।

विज्ञप्ति में कहा गया कि दिन के दौरान अस्पतालों से 61 मरीजों को छुट्टी मिलने के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 8,14,223 हो गई।

गुजरात में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर अब 98.74 प्रतिशत है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि नए संक्रमणों में लगातार गिरावट के बाद, गुजरात में अब केवल 345 उपचाराधीन मरीज रह गए हैं, जिनमें से पांच मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

राज्य में अब तक पात्र आबादी को कोरोना वायरस के टीके की 3.10 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 3.55 लाख खुराक शुक्रवार को दी गई।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में कोरोनावायरस के छह नए मामले सामने आए।

केंद्र शासित प्रदेश में एक मरीज और इस बीमारी से ठीक हो गया और उसे दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रकोप के बाद से केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 10,602 लोगों में से चार की मौत हो गई, 10,558 मरीज ठीक हो गए, जबकि 40 का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट