देश की खबरें | कोविड-19: पुडुचेरी में संक्रमण का कोई दैनिक मामला नहीं आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया और ना ही इस दौरान किसी मरीज की मौत हुई।

पुडुचेरी, 17 मार्च केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया और ना ही इस दौरान किसी मरीज की मौत हुई।

स्वास्थ्य निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बृहस्पतिवार को यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि पुडुचेरी में संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। संक्रमितों की कुल संख्या 1,65,766 बनी हुई है और कुल मृतक संख्या 1,962 है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 10 बजे तक पिछले 14 घंटे में कोविड-19 का पता लगाने के लिए 410 नमूनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14 है और वे सभी मरीज घर पर पृथक वास में हैं।

श्रीरामुलु ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण दर शून्य रही, जबकि मृत्यु दर और स्वस्थ होने वाले लोगों की दर क्रमश: 1.18 प्रतिशत और 98.81 प्रतिशत दर्ज की गयी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक मरीज संक्रमण मुक्त हुआ और स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,63,790 हो गयी है।

निदेशक ने बताया कि अब तक 22,24,635 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 18,69,343 नमूने संक्रमित नहीं पाए गए।

श्रीरामुलु ने बताया कि विभाग ने अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 16,08,864 खुराक दी हैं। इनमें से 9,33,684 पहली खुराक, 6,62,084 दूसरी खुराक और 13,096 बूस्टर खुराक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट