देश की खबरें | कोविड- 19 : मुंबई का आर-वैल्यू एक से नीचे पहुंचा, संक्रमण दर में कमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अक्टूबर के पूर्वार्द्ध में मुंबई का आर-वैल्यू एक से अधिक रहने के बाद अब एक से नीचे पहुंच गया है। आर-वैल्यू से पता चलता है कि कोरोना वायरस महामारी कितनी तेजी से फैल रही है। यह जानकारी चेन्नई स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैथेमैटिकल साइंसेज के शोधकर्ताओं ने दी है।

मुंबई, 19 अक्टूबर अक्टूबर के पूर्वार्द्ध में मुंबई का आर-वैल्यू एक से अधिक रहने के बाद अब एक से नीचे पहुंच गया है। आर-वैल्यू से पता चलता है कि कोरोना वायरस महामारी कितनी तेजी से फैल रही है। यह जानकारी चेन्नई स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैथेमैटिकल साइंसेज के शोधकर्ताओं ने दी है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए मुंबई का आर-वैल्यू 16 अक्टूबर और 18 अक्टूबर के बीच 0.94 था। पुनरूत्पति संख्या या ‘आर’ से पता चलता है कि एक बीमार व्यक्ति कितने लोगों को औसतन संक्रमित करता है। दूसरे शब्दों में यह बताता है कि कितना ‘प्रभावी’ तरीके से वायरस का प्रसार हो रहा है।

अगर ‘आर’ एक से कम है तो बीमारी में तेजी से कमी आ रही है। अगर ‘आर’ एक से अधिक है तो संक्रमित लोगों की संख्या में हर दौर में बढ़ोतरी हो रही है। अगर ‘आर’ एक से अधिक है तो जनसंख्या में बीमारी की प्रसार दर तेज है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि महानगर में आर-वैल्यू 28 और 30 सितंबर के बीच 1.03 थी। उन्होंने बताया कि वित्तीय राजधानी में 10 और 12 अक्टूबर के बीच आर संख्या 1.01 और 13 तथा 15 अक्टूबर के बीच यह 1.05 थी।

शोधकर्ताओं ने कहा कि 16 और 18 अक्टूबर के बीच यह एक से कम हो गयी।

मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस के 373 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Malegaon Mayor Election 2026: मालेगांव मेयर चुनाव में इस्लाम पार्टी की बड़ी जीत, नसरीन शेख चुनी गईं मेयर, समाजवादी पार्टी के शान-ए-हिंद निहाल अहमद बनी डिप्टी मेयर

Ladki Bahin Yojana e-KYC Update: लाडकी बहन योजना को लेकर ई-केवाईसी सुधार के लिए पोर्टल फिर से खुला, त्रुटियां कैसे सुधारें; स्टेप-बाय-स्टेप जानें पूरी प्रक्रिया

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

\