विदेश की खबरें | कोविड-19: पृथक-वास की अवधि पूरी होने के बाद भी क्या संक्रमित होने का खतरा है?

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेलबर्न, 30 मई (द कन्वरसेशन) यदि आप कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण घर पर हैं, तो आप सोच रहे होंगे कि आप वास्तव में कितने समय तक संक्रमित रहेंगे। आप आवश्यकता से अधिक समय तक पृथक-वास में नहीं रहना चाहते, लेकिन आप अपने मित्रों एवं सहकर्मियों या उन लोगों के स्वास्थ्य को भी जोखिम में नहीं डालना चाहते, जिनके संक्रमित होने का खतरा अधिक है। लिहाजा पृथक-वास में रहना जरूरी है।

मेलबर्न, 30 मई (द कन्वरसेशन) यदि आप कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण घर पर हैं, तो आप सोच रहे होंगे कि आप वास्तव में कितने समय तक संक्रमित रहेंगे। आप आवश्यकता से अधिक समय तक पृथक-वास में नहीं रहना चाहते, लेकिन आप अपने मित्रों एवं सहकर्मियों या उन लोगों के स्वास्थ्य को भी जोखिम में नहीं डालना चाहते, जिनके संक्रमित होने का खतरा अधिक है। लिहाजा पृथक-वास में रहना जरूरी है।

ऑस्ट्रेलिया में संक्रमित लोगों को सात दिन तक पृथक-वास में रहना होता है। एक सप्ताह के पृथक-वास के बाद भी संक्रमित पाए जाने पर घर से बाहर निकलने में क्या जोखिम है? कोरोना वायरस का खतरनाक माना जाने वाला स्वरूप ओमीक्रोन कितने समय तक संक्रामक रहता है?

संक्रमित होने के बाद कोविड महामारी के लक्षण दिखाई देने में करीब तीन दिन लगते हैं। इसके अलावा, ओमीक्रोन के लक्षण रहने की औसत अवधि भी कम है। कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप और अन्य स्वरूपों से संक्रमित होने पर सात से 10 दिन तक लक्षण रहते हैं, जबकि ओमीक्रोन के संक्रमण में यह अवधि पांच-छह दिन है, लेकिन यह अधिक संक्रामक स्वरूप है।

संक्रमित व्यक्ति के लिए पृथक-वास में रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस उपाय को, अन्य लोगों को संक्रमण से बचाने का एक अहम उपाय माना जाता है।

यदि आप छह या सात दिन के पृथक-वास के बाद भी संक्रमित पाए जाते हैं, तो इसका क्या अर्थ है? यदि आप में बीमारी के लक्षण हैं और आप रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) जांच में संक्रमित पाए गए हैं, तो इसका अर्थ यह हो सकता है कि आप अब भी संक्रमित हैं।

इस बीच, कई वैज्ञानिक अध्ययनों में पाया गया है कि ओमीक्रोन से संक्रमित कम से कम आधे लोग पांचवें दिन या उसके बाद भी संक्रमण फैला सकते हैं। ऐसे में आठ दिन तक पृथक-वास में रहना और अन्य लोगों के बचाव के लिए 10 दिन तक मास्क पहनना उचित रहेगा। दस दिन के बाद अधिकतर संक्रमित लोग संक्रामक नहीं रहते, लेकिन यदि किसी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधी क्षमता कमजोर है, तो उसे वायरस से छुटकारा पाने में अधिक समय लग सकता है और ऐसे व्यक्ति को 20 दिन तक पृथक-वास में रहना चाहिए।

लोगों के पूरी तरह स्वस्थ होने और लक्षण नहीं होने के बाद उन्हें गैर-संक्रामक माना जाता है। संक्रमित व्यक्ति को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि उसके दोबारा संक्रमित होने का खतरा नहीं होता और न ही उससे किसी अन्य को खतरा होता है, लेकिन यह अवधि 12 सप्ताह बाद समाप्त हो जाती है।

कोविड रोधी टीकाकरण या पिछले कोविड संक्रमण से हमारी सुरक्षा का स्तर हमारी उम्र और प्रतिरक्षा स्थिति जैसे कारकों पर भी निर्भर कर सकता है। यह भी ध्यान देने योग्य है कि ओमिक्रोन से ठीक होने के बाद व्यक्ति का मौसमी सर्दी और फ्लू या उसके बाद के कोविड स्वरूपों से बचाव नहीं होगा लेकिन तब संक्रमण अधिक घातक नहीं होगा।

कोविड-19 सहित संक्रामक रोगों से अपनी और समुदाय की रक्षा करने के लिए संक्रमण का शीघ्र पता लगाना और एहतियात बरतना जरूरी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट